भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पेड़ पर चढ़ना और साइकिल चलाना आता है? झारखंड सरकार दे रही...


Last Updated:

Jharkhand Government Job: अगर आपको पेड़ पर चढ़ना और साइकिल चलाना आता है, तो झारखंड में नौकरी पाने का मौका है. राज्य सरकार ने फसल रक्षक के 21 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 10वीं पास होना जरूरी है. चुने गए लोगों को हर महीने 11,851 रुपये मिलेंगे. ऐसे में जान लीजिए कैसे अप्लाई करना है.

पेड़ पर चढ़ना और साइकिल चलाना आता है? झारखंड सरकार दे रही नौकरीZoom

सांकेतिक तस्वीर (AI से बनाई गई.)

रांचीः अगर आप 10वीं पास हैं और साइकिल चलाने के साथ पेड़ पर चढ़ना भी जानते हैं, तो झारखंड में नौकरी पाने का मौका है. झारखंड सरकार के कृषि विभाग ने रांची जिले में फसल रक्षक के 21 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर नियुक्ति मानदेय के आधार पर होगी. चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 11,851 रुपये मिलेंगे. आवेदन करने से पहले योग्यता और जरूरी शर्तों को जान लें.

21 पदों पर होगी भर्ती
कृषि विभाग के मुताबिक, रांची जिले के अलग-अलग प्रखंडों में पौधा संरक्षण केंद्रों पर फसल रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. यह नियुक्ति 11 महीने के लिए होगी या नियमित नियुक्ति होने तक रहेगी. इसमें जो भी पहले होगा, वही लागू होगा. यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है. इस नियुक्ति के आधार पर स्थायी होने या नियमित सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं मिलने का अधिकार नहीं होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?
फसल रक्षक के पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ कृषि या उद्यान निदेशालय के तहत मान्य संस्थान से कम से कम पांच दिन की ट्रेनिंग जरूरी है. उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए. साइकिल चलाने और पेड़ पर चढ़ने की क्षमता भी जरूरी है. इसके अलावा आवेदक का रांची जिले का स्थानीय निवासी होना जरूरी है.

उम्र कितनी होनी चाहिए?
उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सामान्य और EWS वर्ग के पुरुषों के लिए 35 साल, EBC पुरुषों के लिए 37 साल, सामान्य/EWS और EBC वर्ग की महिलाओं के लिए 38 साल तथा SC/ST पुरुषों और महिलाओं के लिए 40 साल तय की गई है. पूर्व सैनिकों को अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी.

कब और कहां करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट या कार्यालय में खुद जाकर दिया जा सकता है. आवेदन कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, संयुक्त जिला कृषि भवन, कृषि भवन परिसर, कांके रोड, रांची, पिन कोड 834008 के पते पर भेजना होगा. आवेदन के साथ 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, पांच दिन के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र, रांची का स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और लागू होने पर जाति या EWS प्रमाणपत्र की स्व-प्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी. विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए उम्मीदवार ranchi.nic.in और sameti.org की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top