भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फकीरापहरी में अवैध आरा मिल ध्वस्त, दो लाख की वन संपदा जब्त



भास्कर न्यूज | बड़की सरिया हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर वन विभाग ने शनिवार को सरिया प्रखंड के फकीरापहरी में संचालित अवैध आरा मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध आरा मिल, आरा मशीन, प्लेटफॉर्म और पूरे प्लांट को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से लकड़ियां, डीजल इंजन, चक्का, विभिन्न प्रजातियों के बोट्टा और चिरान सहित करीब दो लाख रुपए से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त की गई। जब्त सामान को ट्रैक्टर से वन परिसर कार्यालय, सरिया लाया गया। वन विभाग ने इस मामले में आरा मिल संचालक संतोष मिस्त्री उर्फ पप्पू शर्मा और तुलसी महतो के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत वन मुकदमा दर्ज किया है। अभियान का नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित बंसल ने किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटाई और बिना अनुमति संचालित आरा मिलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्रभारी वन परिसर पदाधिकारी अंशु कुमार, प्रभारी वनपाल रंजन कुमार, प्रधान वनरक्षी कुंदन कुमार दास, सोमनाथ मोदक, सुमित रंजन, नंद किशोर दास, सुदीप गंझु, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार सहित वन विभाग की टीम और सरिया पुलिस बल मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top