भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सामाजिक उत्कर्ष के लिए एकजुटता जरूरी : राजेंद्र



बोकारो | मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा रविवार को सेक्टर-2डी स्थित मां अंबे गार्डन (काली मंदिर परिसर) में परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में मिथिला समाज के लोगों ने भाग लिया। आमसभा में 5 जुलाई 2026 को मिथिला एकेडमी में हुई पिछली बैठक में प्रस्तावित विभिन्न निर्णयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी क्रम में श्रवण कुमार झा को संगठन का नया उपाध्यक्ष स्वीकार किया गया। साथ ही, निष्क्रिय हो चुके पदाधिकारियों के स्थान पर जिम्मेदार सदस्यों को दायित्व सौंपने के लिए कार्यकारिणी में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। परिषद के निदेशक मंडल के संयोजक एवं मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि आपसी सहयोग, एकजुटता और समन्वय से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने प्रेम, सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top