Last Updated:
Jamshedpur Famous Pachranga Salad: फास्टफूड के इस जमाने में अगर घर के बाहर कुछ हेल्दी और टेस्ट खाने को मिल जाए तो बात ही क्या है. इसी क्रम में एग्रिको में विश्वनाथ पचरंगा सलाद बेचते हैं, जिसमें सब्जियों के साथ-साथ उबले चने और मूंग भी होती है. 20 रुपये की यह प्लेट स्वाद में भी बहुत अच्छी होती है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर अपने मेहनतकश और मजदूर वर्ग की जिंदगी के लिए जाना जाता है. यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं, जो दिनभर मेहनत करने के बाद शाम के समय कम कीमत में स्वादिष्ट और पेट भरने वाला खाना तलाशते हैं. यही वजह है कि शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों और बाजारों में सस्ते लेकिन बेहतरीन खाने के कई विकल्प देखने को मिल जाते हैं. इन्हीं में से एक है लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही ‘पचरंगा सलाद’, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है.
शाम होते ही इस सलाद की दुकान पर लोगों की भीड़ जुटने लगती है. खासकर मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. देखने में रंग-बिरंगी यह सलाद जितना आकर्षक लगत है, स्वाद में उससे कहीं ज्यादा शानदार होती है. यही कारण है कि लोग इसे ‘पचरंगा सलाद’ के नाम से जानते हैं.
टेस्ट भी, हेल्थ भी
इस सलाद को तैयार करने वाले संचालक विश्वनाथ बताते हैं कि इसमें कई पौष्टिक चीजों का मिश्रण किया जाता है. अंकुरित चना, मूंग, उबले हुए मटर, बादाम, प्याज, आलू, खीरा, गाजर, टमाटर और चुकंदर जैसी सामग्री इसमें डाली जाती है. इसके ऊपर मसाला, नारियल और नींबू डालकर इसे खास स्वाद दिया जाता है. यही वजह है कि यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
20 रुपये में प्रोटीन बूस्टर
विश्वनाथ बताते हैं कि आजकल लोग तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहते हैं. ऐसे में यह सलाद उनके लिए बेहतर विकल्प बनकर उभरी है. इसमें प्रोटीन और पोषण भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए कई लोग इसे प्रोटीन बूस्टर भी कहते हैं. खास बात यह है कि इतनी पौष्टिक और स्वादिष्ट सलाद मात्र ₹20 प्रति प्लेट में मिल जाती है, जो आम लोगों की जेब पर भी भारी नहीं पड़ती.
पेट भर जाता है
सलाद खाने आए राजेश बताते हैं कि एक प्लेट खाने के बाद आराम से पेट भर जाता है. उनका कहना है कि बाहर मिलने वाले तेल-मसाले वाले फास्ट फूड की तुलना में यह कहीं ज्यादा अच्छा और सेहतमंद विकल्प है. स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने वाला दोबारा जरूर आए.
आज के समय में जहां लोग महंगे और अनहेल्दी फास्ट फूड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जमशेदपुर का यह पचरंगा सलाद लोगों को कम कीमत में स्वाद और सेहत दोनों दे रहा है. यही वजह है कि यह सलाद अब शहर की शामों का खास हिस्सा बन चुका है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें