भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फूंक रहे थे विधायक का पुतला, तभी हुई बड़ी घटना, झुलसे जमशेदपुर...


Last Updated:

जेडीयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की राजनीति कर कांग्रेस पार्टी खुद की पार्टी का नाम बदनाम कर रही है. इस घटना की पूरे शहर में निंदा हो रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ मानगो की जनता जल्द जन आक्रोश रैली निकालेगी. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा….

फूंक रहे थे विधायक का पुतला, घटी बड़ी घटना, झुलसे कांग्रेस कार्यकर्ताZoom

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां एक विधायक के बयान पर पुतला दहन कार्यक्रम किया जा रहा था. मामला जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो का है. यहां कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक सरयू राय के बयान पर पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा था. इस दौरान विधायक सरयू राय की तस्वीर पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पान खाकर थूक दिया. इस दौरान विधायक सरयू राय की फोटो को चप्पल से मारा गया. इसके बाद पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विधायक के पुतला दहन के दौरान पेट्रोल डालते ही इस आग में विधायक सरयू राय के पुतले के साथ-साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इसकी चपेट में आ गए. इससे पुतला दहन के दौरान मानगो चौक पर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला.

इस घटना के चपेट में आने से पार्टी के दो नेता और एक महिला कार्यकर्ता आग में झुलस गए. उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद जमशेदपुर की राजनीतिक में हलचल बढ़ गई है. इस घटना को लेकर जेडीयू पार्टी ने मानगो थाना में कांग्रेस पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जेडीयू ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

जेडीयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की राजनीति कर कांग्रेस पार्टी खुद की पार्टी का नाम बदनाम कर रही है. इस घटना की पूरे शहर में निंदा हो रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ मानगो की जनता जल्द जन आक्रोश रैली निकालेगी. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना की जितना निंदा की जाए कम होगी. यह घटना कांग्रेस की छवि को दर्शाती है कि किस तरह जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की तस्वीर पर घिनौना काम किया गया. यह हर जनप्रतिनिधि का अपमान है. अगर आप इस प्रतिनिधि के काम से खुश नही हैं तो विरोध करने का अलग तरीका होता है. ऐसा विरोध आपकी मानसिकता को घिनौना बना रहा है. मैं जिला प्रशासन से मांग करती हूं कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसे घर बैठे सोशल मीडिया और इस तरह की घटना को अंजाम देने के लिए लोग 10 बार सोचें.

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पार्टी के नेता कार्यकर्ता इस तरह की घटना को अंजाम देकर राजनीतिक को नीचे स्तर पर पहुंचने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होकर पार्टी से निकालना चाहिए.

हालांकि, इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने भी निंदा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे लोग पार्टी को बदनाम कर रहे हैं. इन लोगों पर पार्टी जांच करके जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी. विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब अपने घर कांच के होते हैं तो दूसरे के घर पर पत्थर नहीं मारना चाहिए. दुर्व्यवहार और बदतमीजी, अपमान करना भारतीय जनता पार्टी के खून में है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top