भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फूलखुंदी और छऊ नृत्य ने बांधा समां, हजारों श्रद्धालुओं ने किया आस्था...



प्रखंड के उलातू गांव में शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक शिव मंडा पूजा का शुक्रवार को झूलन अनुष्ठान के साथ विधिवत समापन हो गया। आस्था और परंपरा के इस महापर्व में भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। वहीं झूलन अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने भोक्ताओं पर फूलों की वर्षा कर धार्मिक उल्लास का वातावरण बना दिया। आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। इससे पूर्व गुरुवार की रात आयोजित फूलखुंदी और पारंपरिक छऊ नृत्य ने देर रात तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किए रखा। लोक संस्कृति और धार्मिक परंपरा का अनूठा संगम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अमरनाथ चौधरी, अध्यक्ष अजय मुण्डा, सचिव शुभम कुमार यादव, कोषाध्यक्ष महिन्द्र मुण्डा सहित सोनाराम मुण्डा, सुलेन्द्र मुण्डा, छेदी महतो, दिलेश्वर मुण्डा, रामु पाहन, जगतु उरांव, अजय पाहन, प्रकाश महतो, कन्हाई महतो, झरी मुण्डा, महेश मुण्डा, राजु मुण्डा, सरजु उरांव, मानकी राजेंद्र शाही, जयगोविंद उर्फ लालू साहू, दिलीप मेहता, अलखनाथ महतो समेत समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। मंडा पूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान, अटूट आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूजा समिति एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी तथा ओरमांझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top