गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर मंढला के पास गुरुवार को कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
.
इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंढला के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया।

सड़क पर कोयला बिखरा होने के कारण अन्य वाहन चालकों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
वाहनों के परिचालन में परेशानी होने लगी देखते ही देखते ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा कोयला सड़क पर चारों ओर बिखर गया। हादसे के बाद जीटी रोड की एक लेन पर कोयला फैल जाने से वाहनों के परिचालन में परेशानी होने लगी। सड़क पर कोयला बिखरा होने के कारण अन्य वाहन चालकों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ी।
इधर, घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग का भीड़ मौके पर जुट गए। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक की स्थिति की जानकारी ली। गनीमत रही कि ट्रक पलटने के बावजूद चालक सुरक्षित बच निकला।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने सड़क पर बाधित यातायात को सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने और बिखरे हुए कोयले को जेसीबी के माध्य्म से साफ कराने की प्रक्रिया में जुट गई। पुलिस की निगरानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।