भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Kal Ka Mausam 27 November। कल का मौसम 27 नवंबर। मौसम कल।...


होमताजा खबरदेश

कल का मौसम 27 नवंबर: राजस्‍थान पर टूटा शीत लहर का कहर, दिल्ली-यूपी तक ठिठुरन

Last Updated:

Kal Ka Mausam 27 November: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्‍थान के कई हिस्‍सों में आज से 28 नवंबर तक कोल्‍ड वेव यानी शीत लहर की घोषणा कर दी है. दिल्‍ली, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा भी शीत लहर की दहलीज पर ही हैं. यहां न्‍यूनतम तापमान तेजी से गिरा है. कई क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम 27 नवंबर: राजस्‍थान पर टूटा शीत लहर का कहर, दिल्ली-यूपी तक ठिठुरनZoom

उत्‍तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है. (File/Reuters)

उत्‍त्‍र भारत में कड़ाके की सर्दी ने दस्‍तक दे दी है और मौसम विभाग का ताजा अलर्ट सबसे ज्‍यादा राजस्‍थान वालों की चिंता बढ़ा रहा है. मौसम विभाग ने 26 से 28 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्‍थान के अलग-अलग हिस्‍सों में शीत लहर यानी कोल्‍ड वेव की चेतावनी जारी की है. रात और सुबह के वक्‍त यहां ठिठुरन इतनी बढ़ेगी कि ये बर्दाश्‍त से बाहर हो जाएगी. राजस्थान के कई इलाकों में गिरते पारे के साथ शीत लहर का असर महसूस किया जा रहा है. दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश भी आईएमडी के आधिकारिक कोल्ड वेव के दायरे में आने की दहलीज पर खड़े हैं. इन राज्यों में न्यूनतम तापमान पहले ही नीचे खिसक चुका है और सुबह-रात की सर्दी तीखी होने लगी है. इन क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट आई तो यहां भी शीत लहर के हालात बन सकते हैं. इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में घने कोहरे की चेतावनी भी विजिबिलिटी और आवाजाही पर असर डाल सकती है.

क्‍या होती है शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर की स्थिति वो होती है जब न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से काफी नीचे चला जाए. आईएमडी के मानकों के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम होने पर शीतलहर पर विचार होता है, जिसके लिए पारे का सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री तक नीचे गिरना या वास्‍वकि तापमान का का 4 या उससे कम होना जरूरी है. दिल्‍ली में न्‍यूनतम में गिरावट आ रही है और ये 10 डिग्री से नीचे है लेकिन सामान्‍य तापमान से अंतर आमतौर पर 1.6 से 3.0 डिग्री कम है. इस लिहाज से दिल्‍ली अभी शीतलहर की श्रेणी में आने से करीब है.

राजस्‍थान में कल कितनी पड़ेगी ठंड
राजस्‍थान में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं. 27 नवंबर को राज्‍य में मौसम ड्राय रहेगा. हालांकि, शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है. सीकर में न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है. चूरू में पारा 7 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है. अजमेर में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री और कोटा में 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्‍ली में कल मौसम कैसा रहेगा
कल 27 नवंबर को  दिल्‍ली में मौसम ड्राय रहने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह और रात के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम ठिठुरन बनी रहेगी. दिल्‍ली में कल न्‍यूनतम तापमान सामान्‍श्रय से नीचे करीब आठ से 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्‍तर प्रदेश में ठंड के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. 27 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्‍सों में सुबह घना कोहरा छाने की चेतावनी है. हालांकि, दिन में मौसम ड्राय रहने का अनुमान है. राजधानी लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रह सकता है. दिल्‍ली से सटे एनसीआर के शहर नोएडा में यह करीब 12 डिग्री और आगरा में 11 डिग्री रहने की संभावना है. वाराणसी में रात का तापमान करीब 14 डिग्री तक रह सकता है.

हरियाणा में कल मौसम का हाल
हरियाणा में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है. कई इलाकों में घना कोहरा छाने से सड़क पर चलने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है. गुरुग्राम में न्‍यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री रहने का अनुमान है. फरीदाबाद में पारा 11 डिग्री तक रह सकता है. रोहतक में भी तापमान 10 डिग्री और करनाल में करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पंजाब में कल कितनी बढ़ेगी ठंड
पंजाब में 27 नवंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाने से परेशानी बढ़ सकती है. इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ने की आशंका है. लुधियाना में न्‍यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है. अमृतसर में पारा 9 से 11 डिग्री और जालंधर में 10 से 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top