भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बगोदर बाजार में तीन दुकानें जलकर राख:संकट मोचन मंदिर के पास लगी...




गिरिडीह जिले के बगोदर चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के पास देर रात अचानक आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देर रात तक गहमागहमी बनी रही। स्थानीय लोगों ने दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग तत्काल मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिश में लग गए। आगजनी की तस्वीरें देखें… घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू आग की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों के जरिए आग बुझाने में जुट गए। काफी देर तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीनों दुकानों का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में फल दुकान, सब्जी दुकान, किराना और जनरल स्टोर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार, फल-सब्जी, किराना सामान, फ्रिज, काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी सहित अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ितों ने दो से तीन लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई है। शॉर्ट सर्किट की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के अन्य दुकानों और मकानों तक फैल सकती थी। लोगों ने रातभर जागकर आग बुझाने में सहयोग किया, हालांकि कुछ लोगों ने दमकल वाहन के समय पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी दुकान में जलता हुआ दीया छोड़ देने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने प्रभावित दुकानदारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top