![]()
लोहरदगा|जिले में समाजसेवा व बजरंग दल के पूर्व संयोजक उमेश सिंह ने बुधवार को रक्तदान कर मरीज की मदद की। जानकारी अनुसार गढ़ाटोली निवासी प्रीति खलको के इलाज के लिए चिकित्सकों ने एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल के पूर्व संयोजक ने तत्काल पहल करते हुए रक्तदान किया। वहीं बताया गया कि उन्होंने अबतक सैकड़ों बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने न केवल स्वयं अनेकों बार रक्तदान किया है बल्कि हजारों युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।उनके प्रयासों से कई लोगों की जान बच चुकी है और अनेक परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। वहीं उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से अपील किया कि वे समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करें।
Source link