Last Updated:
बोकारो के सेक्टर-4 सिटी सेंटर बाजार में रक्षाबंधन की रौनक है. इस बार बच्चों के बीच बटन दबाते ही चेहरा बदलने वाली ‘फेस चेंजिंग डॉल’ राखी काफी लोकप्रिय है. विक्रेता गुड्डू के अनुसार यह राखी 90 रुपये से शुरू है और रोजाना लगभग 100 पीस बिक रहे हैं.
बोकारोः भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर बोकारो के सेक्टर-4 सिटी सेंटर में रौनक बढ़ गई है. बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं और बड़ों तक के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं. इस बार खास तौर पर फेस चेंजिंग डॉल वाली राखियों का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसे बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं.
सिटी सेंटर के राखी विक्रेता गुड्डू ने बताया कि वह पिछले 10 साल से राखियों की बिक्री कर रहे हैं. उनके स्टॉल पर बच्चों और बड़ों के लिए फैंसी राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए कार्टून, लाइट और टेडी बियर वाली राखियां हैं, जबकि बड़ों के लिए मोर, स्टोन और रुद्राक्ष वाली राखियां उपलब्ध हैं. इनकी कीमत करीब 30 रुपये से लेकर 150 रुपये तक है.
बटन दबाते ही बदल जाता है डॉल का चेहरा
इस बार बच्चों के बीच फेस चेंजिंग डॉल वाली राखियां सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. इन राखियों में लगी छोटी डॉल के चेहरे बटन दबाने पर बदल जाते हैं. डॉल में खुशी, गुस्सा और उदासी जैसे चार-पांच अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं. जो बच्चों को काफी आकर्षित कर रहे हैं और इन राखीयो की कीमत 90 रुपये से शुरु है
इसके अलावा बाजार में सोशल मीडिया मीम वाली राखियों की भी कई डिजाइन उपलब्ध हैं. इनमें ‘चाय के शौकीन’, और ‘भाई साहब’ समेत कई मजेदार डिजाइन शामिल हैं जिसकी कीमत 50 रूपये हैं.
लाल, पिंक और पर्पल रंग में मिल रही राखियां
विक्रेता गुड्डू ने आगे बताया कि इस साल सबसे ज्यादा मांग फेस चेंजिंग डॉल वाली राखियों की है. ये राखियां लाल, पर्पल, पिंक, नीले समेत कई खूबसूरत रंगों में उपलब्ध हैं और रोजाना करीब 100 फेस चेंजिंग डॉल की बिक्री हो रही है.
वहीं स्टॉल पर खरीदारी करने आई ग्राहक रंजन उपाध्याय ने बताया कि बच्चों के बीच फेस चेंजिंग डॉल वाली राखिया काफी लोकप्रिय है इसलिए उन्होंने इसकी खरीदारी की है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें