गिरिडीह|आगामी 30 अगस्त को होने वाले लव-कुश जयंती समारोह और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को कोवाड़ स्थित जागो फाउंडेशन में मुफ्फसिल गिरिडीह प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बतौर मुख्य अतिथि कुशवाहा संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रनारायण प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा और जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज कुमार वर्मा शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिलदेव महतो ने बताया कि शोभायात्रा में समाज की संस्कृति और गौरव को दर्शाने वाली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में पूर्व महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Source link