भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बड़े जनादेश से असम समृद्ध राज्य बनेगा : संजय सेठ



रांची | असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश राज्य में स्थिर नेतृत्व और विकास के भरोसे को मजबूत करता है। सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि असम विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर लगातार आगे बढ़ेगा। उनके अनुसार, वर्तमान नेतृत्व में राज्य प्रगति के साथ सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के कार्यों को गति देगा तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त करेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top