भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बसिया में कार अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत, 2 घायल



भास्कर न्यूज|गुमला बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरॉ केमता टोली के पास मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कार सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए और मुख्य चालक की मौके पर ही सांसें थम गईं। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रनिया प्रखंड के बलंकेल निवासी मनीष नाग 22 वर्ष के रूप में हुई है। मनीष अपने दो साथियों मुनेश्वर साहू 18 वर्ष और विमल नाग 28 वर्ष के साथ कार से किसी काम के सिलसिले में तोरपा गया था। देर रात तीनों कार से वापस बसिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तिरॉ केमता टोली के पास उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। ​अंधेरा और तेज गति होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क किनारे कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ​घटना की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया और तत्काल रेफरल अस्पताल बसिया ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मनीष नाग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुनेश्वर साहू और विमल नाग की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top