भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर िगरी, बिरकेरा के युवक की मौत



गुमला|रायडीह प्रखंड के बिरकेरा निवासी 40 वर्षीय सैहुन कुजूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सैहुन कुजूर अपने भगिना आशु लकड़ा के साथ बाइक से बिरकेरा गांव से मरदा जा रहे थे। इसी दौरान मांझाटोली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सैहुन कुजूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशु लकड़ा का इलाज जारी है। बताया गया कि सैहुन कुजूर कौशल विकास केंद्र में बावर्ची (रसोइया) के रूप में कार्यरत थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top