भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बाबा मंदिर पहुंचे निशिकांत व भूपेंद्र यादव:निशिकांत ने बंगाल की जीत जनता...




पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का झारखंड दौरा शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद निशिकांत दुबे देवघर पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता सीधे सत्संग आश्रम पहुंचे। आचार्य देव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम परिसर में कुछ समय बिताने के दौरान नेताओं ने आध्यात्मिक वातावरण में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया। बंगाल की जीत जनता की जीत सत्संग आश्रम में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को जनता की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा की नहीं, बल्कि राज्य की जनता की जीत है, जिसने विकास और सुशासन की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस जीत का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से बदलाव चाहती थी। अब वह इच्छा पूरी हुई है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, संगठन की कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण को भी सफलता का अहम कारण बताया। यह जीत लोकतंत्र की ताकत का परिणाम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और जनता के विश्वास की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि देश की जनता अब विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। देवघर में आचार्य देव से आशीर्वाद लेने के बाद यादव ने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा और सकारात्मक दिशा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस जनादेश का सम्मान करते हुए जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top