Last Updated:
Ranchi Beautiful Colonies: रांची में कुछ ऐसी कॉलोनी हैं जो बारिश के बाद किसी फिल्मी सेट जैसी दिखने लगती हैं. यहां जलजमाव जैसी कोई समस्या कभी नहीं दिखती, रोड चिकनी, साफ हैं, आसपास इतने पेड़-पौधे, फूल हैं कि वॉक करने से ही मन को सुकून मिलता है. यहां घर लेने के लिए मोटा बजट होना भी जरूरी है.
झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसी कॉलोनी हैं जो बारिश के मौसम में इतनी खूबसूरत दिखती हैं कि आपकी नजर नहीं हटेगी. ऐसा नजारा देखना है तो आपको आना पड़ेगा खेलगांव की तरफ की कॉलोनी में. इसके अलावा अशोकनगर, कांके स्थित जवाहर कॉलोनी और सुंदर नगर कॉलोनी भी इस लिस्ट में आती हैं. इन सभी की खास बात यह है कि यहां पर बहुत हरियाली है.
जवाहर कॉलोनी के ठीक बगल में कांके डैम भी है. ऐसे में डैम का जबरदस्त नजारा भी यहां से दिखता है. प्रेजेंट में यहां घर बनाना चाहते हैं या फ्लैट लेना चाहते हैं तो मिनिमम आपके पास 50 से 60 लाख रुपए तो होनी ही चाहिए. इतना ही नहीं यहां पर करोड़ों के घर और बंगले बिकते हैं. खास बारिश के मौसम में तो लोग यूं ही अपनी गाड़ी उठाते हैं और यहां एक ड्राइव लगाने आ जाते हैं.
ऐसे तो आपको पूरे रांची में जलजमाव जैसी समस्या देखने को मिलेगी लेकिन इन सारी कॉलोनी में कहीं भी कुछ भी ऐसा नहीं दिखेगा. बारिश हो रही होती है और पानी मिनटों में कहां जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा. यही कारण है कि तेज बारिश में भी चिकनी सड़क, हरियाली, पेड़, गार्डन व तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल इन कॉलोनी को काफी खूबसूरत बनाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन कॉलोनीज में बैठने के लिए बेंच की भी फैसिलिटी रहती है. आप आराम से बेंच पर बैठकर रिलैक्स कर सकते हैं. यहां शाम के समय आपको बहुत बच्चे खेलते हुए नजर आएंगे. लैंप लाइट शाम की खूबसूरती को और दोगना कर देती है. लोग यहां पर यूं ही अपने पार्टनर के साथ वॉक करने के लिए भी आते हैं. अगर मन नहीं लग रहा है तो यहां पर अगर आप घूम लें तो आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा.
इतना ही नहीं यहां पर आपको स्ट्रीट फूड का अलग जोन भी देखने को मिलेगा. चाहे मोमो हो, मसाला डोसा हो या फिर बर्गर, हर तरह की चीज का मजा यहां ले सकते हैं. इसलिए शाम को लोग यहां केवल घूमते ही नहीं है बल्कि पार्टी भी करते हैं, स्नैक्स खाते हैं और बजट में इंजॉय करते नजर आते हैं. कुल मिलाकर ये सारी सिर्फ कॉलोनी ही नहीं, बल्कि, रिफ्रेशमेंट प्लेस भी हैं.