भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिर्जापुर के झिंगुरा में दिल्ली-हावड़ा रूट 50 करोड़ से बन रहा ओवरब्रिज,...


Last Updated:

झिंगुरा में 7.5 मीटर चौड़ा और लगभग 1.2 किलोमीटर लंबे ओवर ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है. ओवर ब्रिज से पहले यहां पर रेलवे फाटक हुआ करता था. रेलवे फाटक पर काफी जाम लगता था. जिसकी वजह से करीब 20 से 25 गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होता था. हालांकि, ओवरब्रिज बन जाने के बाद रीवा-वाराणसी मार्ग से कनेक्टिविटी तेज होगी. जाम की समस्या खत्म होगी और लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट पर ये झिंगुरा स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. रेलवे ओवरब्रिज बन जाने के बाद राहगीरों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. मिर्जापुर जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के साथ ही रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने का काम किया जा रहा है. ओवर ब्रिज बन जाने के बाद न सिर्फ आवागमन सुगम होगा. बल्कि, जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगा. काफी दिनों से ओवर ब्रिज निर्माण की मांग चली आ रही थी, जहां प्रस्ताव पास होने के बाद लगभग ओवरब्रिज के निर्माण का काम पूरा कर दिया गया है. कुछ महीनो में काम पूरा करके आम लोगों के लिए ओवरब्रिज को खोल दिया जाएगा.

50 करोड़ से कराया जा रहा है निर्माण

झिंगुरा में 7.5 मीटर चौड़ा और लगभग 1.2 किलोमीटर लंबे ओवर ब्रिज के निर्माण का काम चल रहा है. ओवर ब्रिज से पहले यहां पर रेलवे फाटक हुआ करता था. रेलवे फाटक पर काफी जाम लगता था. जिसकी वजह से करीब 20 से 25 गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होता था. हालांकि, ओवरब्रिज बन जाने के बाद रीवा-वाराणसी मार्ग से कनेक्टिविटी तेज होगी. जाम की समस्या खत्म होगी और लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकार की ओर से करीब 50 करोड रुपए की से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. काम लगभग पूर्ण हो गया है. कुछ ही महीना में शेष काम को पूरा करके आम राहगीरों के लिए खोल दिया जाएगा.

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

रेलवे ओवरब्रिज बन जाने के बाद वाराणसी से भी कनेक्टिविटी तेज हो सकेगी. रेलवे ओवर ब्रिज के माध्यम से रीवा-वाराणसी मार्ग से राहगीर सीधे वाराणसी की तरफ जा सकते हैं. ऐसे में उन्हें घंटों तक फाटक पर जाम में परेशान होना पड़ता था, उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा. समस्याएं खत्म होगी. वहीं, घंटो तक फाटक बंद होने के बाद आसपास के ग्रामीण जो धूप में खड़े रहते थे. उनकी भी समस्याओं का समाधान हो सकेगा. रेलवे की ओर से लगभग सभी फाटकों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. झिंगुरा में भी रेलवे की ओर से बनवाई जा रहे ओवरब्रिज का काम पूर्ण होने की ओर है. पुल बन जाने के बाद आने वाले दिनों में लोगों को सहूलियत मिलेगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top