भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बालक में देवरी व बालिका में बिरनी की टीम चैंपियन




भास्कर न्यूज |गिरिडीह झारखंड शिक्षा परियोजना, गिरिडीह की ओर से गुरुवार को 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मुकाबले गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान (सर्कस मैदान) और जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा के मैदान पर खेले गए। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में जिले के सभी 13 प्रखंडों की टीमों ने जमकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सर्कस मैदान में खेले गए बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देवरी की टीम ने गिरिडीह प्रखंड को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं, पचंबा मैदान में आयोजित बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में बिरनी की टीम ने गांडेय को 3-2 से शिकस्त दी। अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी। डीइओ विनय कुमार ने कहा कि सुब्रतो कप प्रतियोगिता ग्रामीण और स्कूली स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने का सबसे बेहतरीन मंच है। बच्चों को राज्य और नेशनल स्तर तक पहुंचने का मौका मिले। 10 को अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले, तैयारियां पूरी आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण शुक्रवार, 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस दिन अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले प्लस टू उच्च विद्यालय (गिरिडीह) के खेल मैदान में खेले जाएंगे। मैच को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है और जिला शिक्षा परियोजना की ओर से सफल संचालन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top