भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बासुकीनाथ शिवगंगा में डूब रहे दो कावरिया श्रद्धालुओं को एनडीआरएफ की टीम...



बासुकीनाथ में चल रहे श्रावणी मेले के दौरान रविवार को शिवगंगा में स्नान करते समय दो श्रद्धालु डूबने से बाल-बाल बच गए। दोनों घटनाओं में मौके पर तैनात एनडीआरएफ की 9वीं वाहिनी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की मुस्तैदी से दोनों श्रद्धालुओं की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना सुबह करीब सात बजे की है। करीब 20 वर्षीय एक युवक शिवगंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख वहां तैनात एनडीआरएफ जवानों ने तत्काल पानी में छलांग लगाई और बचाव अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरी घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। करीब 30 वर्षीय एक श्रद्धालु शिवगंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। स्थिति को भांपते ही एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों बचाव अभियानों में इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, उमाकांत मिश्रा समेत एनडीआरएफ के अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top