भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएटी-बीएमएस ऐप हो रहा हैक:बीच रोड पर कहीं भी बंद कर दी...




दो दिनों में दर्जन भर मामले सामने आ चुके हैं रांची ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) तक पहुंच बनाकर वाहन बंद किए जा रहे हैं। इससे ई-रिक्शा चलते-चलते बीच सड़क में खड़ी हो जा रही है। इससे ई-रिक्शा चालकों को दिक्कत तो हो ही रही है, साथ में पैसेंजर भी परेशान हो रहे हैं। पिछले 4 दिनों में राजधानी रांची में इस प्रकार के मामले देखने को मिल रहे हैं। बीते दो दिनों में दर्जनों ई-रिक्शा चालकों के साथ ऐसा हो चुका है। कोई-कोई ई-रिक्शा तो एक ही दिन में दो से तीन बार तक बंद हो चुकी है। अचानक इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने के कारण ई-रिक्शा चालकों की चिंता बढ़ गई है। चालकों का कहना है पहले तो कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने पर पता चला कि ये साइबर हैकर द्वारा हैक किया जा रहा है। सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसी समस्या देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हैं जिसमें बीच सड़क में ही चलते-चलते ई-रिक्शा बंद हो रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स और ई-रिक्शा चालकों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से जांच की मांग भी की है। अचानक सड़क पर क्यों बंद हो जा रही ई-रिक्शा दैनिक भास्कर संवाददाता ने जब इसकी पड़ताल की तो यह पाया कि साइबर ठग एक मोबाइल ऐप की मदद से चलते हुए ई-रिक्शा को अचानक बंद कर दे रहे हैं। इस ऐप को गाड़ी खरीदते समय ही चालक या ओनर के मोबाइल पर इंस्टॉल कराया जाता है। इस ऐप का नाम बीएटी-बीएमएस है। दरअसल इस ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को हैक कर ऑफ कर दिया जाता है। जिसके कारण वाहन बीच रास्ते में ही अचानक बंद हो जाता है। इन चार मामलों से समझें… कैसे ई-रिक्शा बंद होने से परेशान हो रहे चालक केस-1 :
दुर्घटना होते-होते बची गाड़ी मेरी गाड़ी एक दिन में तीन बार बंद हो गई। एक बार लालपुर, फिर कचहरी और फिर रातू रोड में। दुर्घटना होते-होते बचा। गाड़ी बंद हुई तो मैं घबरा गया, ये क्या हो गया। ऐप में देखा तो वह ऑफ था, जब उसे ऑन किया तो गाड़ी स्टार्ट हो गई। – पप्पू प्रजापति केस-2 : बैटरी फुल थी, पर गाड़ी बंद मेरी गाड़ी जेल मोड़ में अपने-आप बंद हो गई। काफी प्रयास किया लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ। जबकि बैटरी फुल थी। अंत में सवारी उतार कर गाड़ी टोचन कर उसे मैकेनिक के पास ले गया। वहां ऐप से गाड़ी स्टार्ट कर दिया। – सुनील कुमार केस-3 : बैटरी वाली गाड़ी में परेशानी मेरे साथ भी ऐसी घटना घटी है। जितनी भी गाड़ी लिथियम बैटरी वाली है, सभी में ऐसा हो रहा है। सिर्फ ई-रिक्शा ही नहीं स्कूटी में ऐसी समस्या देखी गई है। यह गंभीर समस्या है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। संजय चौधरी केस-4 : अचानक बंद हो गई गाड़ी मेरी गाड़ी भी बंद हुई है। पैसेंजर लेकर चलते ही पिस्का मोड़ के पास गाड़ी बंद हो गई। लगा बैटरी खत्म हो गई। बैटरी चार्ज किया, फिर गाड़ी लेकर निकला, फिर से बीच सड़क में गाड़ी बंद हो गई। इस पर एक्शन लेते हुए इसे ठीक करना चाहिए। – सिकंदर बैटरी का डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें वाहन मालिक केवल अधिकृत मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें और बैटरी के डिफॉल्ट पासवर्ड को तुरंत बदलें। ब्लूटूथ को जरूरत पड़ने पर ही चालू रखें तथा अनजान डिवाइस को कनेक्ट होने की अनुमति न दें। समय-समय पर बैटरी और कंट्रोलर का सॉफ्टवेयर अपडेट कराते रहें। यदि वाहन अचानक बंद हो रहा है या बैटरी में असामान्य गतिविधि दिख रही है तो तुरंत तकनीकी जांच कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित कंपनी या साइबर सेल को दें। – मुकेश चौधरी, साइबर सिक्योरिटी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top