रांची| हाईकोर्ट से हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी प्रकाश सिन्हा और सौरव कुमार को अंतरिम राहत मिली है। गुरुवार को अदालत ने दोनों आरोपितों के खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी। उन्हें 14 जुलाई को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। दोनों आरोपितों ने मामले में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि वे विवादित जमीन के केवल खरीदार हैं और उनका किसी अवैध कार्य से कोई संबंध नहीं है। मामला हजारीबाग जिले में 28 डिसमिल गैरमजरुआ खास जंगल-झाड़ श्रेणी की सरकारी भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है। आरोप है कि इस सरकारी जमीन का नियमों के विपरीत म्यूटेशन करा लिया गया।
Source link