भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीपीएससीएल में जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन



बोकारो | बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीपीएससीएल) में सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2026 के तहत ठेकेदारों और उनके प्रतिनिधियों के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। मेटेरियल मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेटेरियल मैनेजमेंट विभाग के एचओडी पीके सामंतसार ने की। उन्होंने ठेकेदारों से कंपनी के निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नैतिक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्य वित्त अधिकारी पंकज कुमार मांझी सहित मेटेरियल मैनेजमेंट, मानव संसाधन और सतर्कता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी कार्य वातावरण बनाने में सभी की भागीदारी को अहम बताया। संगोष्ठी में शामिल ठेकेदारों और उनके प्रतिनिधियों ने निर्धारित नियमों एवं नैतिक मानकों का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top