Last Updated:
बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र के ऐसे दानवीर ठाकुर घनश्याम सिंह गुलाब सिंह की कहानी बता रहे हैं. उन्होंने उनके बेटे की मन्नत पूरी होने की खुशी में 7000 स्क्वायर फीट लाखों रुपए कीमत की जमीन दान में दे दी वहां पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया गया है.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कहीं ऐसी दानवीर है कि जो दान में कई प्रकार की वस्तुएं अर्पित कर देते हैं. आज हम आपको बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र के ऐसे दानवीर ठाकुर घनश्याम सिंह गुलाब सिंह की कहानी बता रहे हैं. उन्होंने उनके बेटे की मन्नत पूरी होने की खुशी में 7000 स्क्वायर फीट लाखों रुपए कीमत की जमीन दान में दे दी वहां पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाया गया है.
समिति के अमर यादव गणेश दुनगे अजय वर्मा का कहना है कि 130 साल पुराना यह भगवान श्री राम का मंदिर है यहां पर अनेकों आयोजन किए जाते हैं. यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यहां पर शिव जी का भी प्राचीन मंदिर है जो भी कुंवारी कन्या शिवजी की पुजा अर्चना करती हैं उनकी मन्नत पूरी होती है. संतान की मन्नत के लिए भी मन्नतें मांगी जाती है.
मंदिर समिति ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर यादव गणेश दुनगे अजय वर्मा अनीता यादव से बात की तो यह मंदिर करीब 130 साल पुराना है. यहां पर भगवान श्री राम की प्रतिमा और भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान है. यहां पर जो भी कुंवारी कन्या पांच सोमवार तक शिवजी की पूजा अर्चना करने के लिए आती है. उनका विवाह हो जाता है और अच्छे वर की प्राप्ति होती है तो वही भगवान श्री राम के दर्शन करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है. इसलिए लोग यहां प्रदर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर साल में दो बड़े उत्सव मनाए जाते हैं. सावन के 1 महीने तक यहां पर पार्थिव शिवलिंग का आयोजन होता है. जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होती है. लाखों शिवलिंग का निर्माण करती है. शिव भक्ति यहां देखने के लिए मिलती है तो वही भगवान राम जन्मोत्सव का आयोजन भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है.
इस दानवीर ने की थी लाखों रुपए की जमीन दान
गणेश दुनगे के कहना हैं कि यह मंदिर के लिए क्षेत्र केदानवीर ठाकुर घनश्याम सिंह गुलाब सिंह द्वारा 7000 स्क्वायर फीट जमीन दान में दी गई थी. जिसकी कीमत लाखों रुपए है यहां पर दो बार मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया आज मंदिर ने भव्य रूप ले लिया है यहां पर रोज सुबह शाम पूजा अर्चना और आरती भी होती है. दूर-दूर से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं और साल में दो बड़े आयोजन होते हैं. जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं इस मंदिर में हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग सेवा का काम करते हैं.