भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी:23 से 29 नवंबर तक रोलिंग...




बोकारो रेलवे स्टेशन और आसपास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 से 29 नवंबर तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। वहीं, दूसरी ओर न्यू ईयर और क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने जाने वालों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच पुरी, गोवा, दार्जिलिंग और हरिद्वार जाने वाली कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में परेशानी हो रही है। रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन और सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से 23 से 29 नवंबर तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 23 से 29 नवंबर तक रद्द रहेगी। आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 24, 27 और 29 नवंबर को, जबकि आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 23 से 29 नवंबर तक नहीं चलेगी। आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू 23, 25, 26 और 28 नवंबर को रद्द रहेगी। आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू भी 24, 27 और 29 नवंबर को रद्द रहेगी। टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू कुछ निर्धारित तिथियों पर आद्रा से ही शुरू और समाप्त होगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 23, 25 और 28 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 26 नवंबर को 60 मिनट देर से खुलेगी। बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित हो सकती है। इससे बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा। न्यू ईयर पर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी इधर, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बोकारो के लोग पुरी, गोवा, दार्जिलिंग और हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच इन पर्यटन स्थलों के लिए ट्रेनों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। पुरी से आने वाली ट्रेनों में जनवरी के अंत तक वेटिंग चल रही है। बोकारो से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801/12802), नीलाचल एक्सप्रेस (12875/12876) और आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस (22805/22806) में सबसे अधिक बुकिंग हुई है। भुवनेश्वर जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (22823/22824) और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661/15662) में भी सीटों की उपलब्धता सीमित है। बोकारो रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से टिकट की उपलब्धता जानने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। न्यू ईयर की बुकिंग पिछले साल की तुलना में करीब 18- 20 प्रतिशत अधिक हुई है। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर लोग सड़क मार्ग के जरिए पर्यटन स्थलों तक जाने की योजना बना रहे हैं। रेलवे के अनुसार तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए पहले से तैयारी रखने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top