भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को:29 जून से शुरू होंगे...




बोकारो के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में आगामी रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उत्कल सेवा समिति, बोकारो द्वारा आयोजित यह धार्मिक महोत्सव इस वर्ष भी भव्य वातावरण में मनाया जाएगा। मंदिर प्रबंधन और समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्कल सेवा समिति ने बोकारो के जगन्नाथ मंदिर की स्थापना वर्ष 2003 में की थी। तब से हर साल भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाती है। इस आयोजन में बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। गजानन वेशभूषा में सजाया जाएगा मंदिर के महंत मानस जी ने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 29 जून को भगवान जगन्नाथ के पवित्र स्नान अनुष्ठान से होगा। स्नान के बाद भगवान को गजानन (हाथी) वेशभूषा में सजाया जाएगा, जिसके बाद विशेष आरती होगी। धार्मिक परंपरा के अनुसार, स्नान के बाद भगवान 15 दिनों के लिए ‘अनासर काल’ में विश्राम करेंगे। इस अवधि में श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर पाएंगे। रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर मौसीबाड़ी राम मंदिर पहुंचेगी महंत मानस जी के अनुसार, विश्राम अवधि समाप्त होने पर 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा भव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर मौसीबाड़ी राम मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए रथ खींचेंगे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय रहेगा। उत्कल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समिति को उम्मीद है कि इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top