भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में बुजुर्ग के सूने घर में लाखों की चोरी:जेवर-सामान ले उड़े...




बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र के गांधाजोड़ा में एक बुजुर्ग के सूने घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। लगभग 60 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा पिछले तीन माह से वेल्लोर में इलाज करा रहे हैं। चोरों ने उनके घर के खाली होने का फायदा उठाकर 14 तारीख की रात इस घटना को अंजाम दिया।चोरी का पता सोमवार सुबह तब चला, जब विजय कुमार मिश्रा के बड़े भाई शिव नारायण मिश्रा उनके घर के पास पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरवाजा खुला देखा और अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तत्काल गृहस्वामी विजय कुमार मिश्रा को फोन कर घटना की सूचना दी। घर की अलमारियां और लॉकर खुले हुए थे सूचना मिलने पर चीरा चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पाया गया कि घर की अलमारियां और लॉकर खुले हुए थे। चोरों ने टीवी, इंडक्शन, इनवर्टर, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुरा लिए थे। बक्से खुले पड़े थे और कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। शिव नारायण मिश्रा ने बताया कि उनके छोटे भाई के अनुसार, उनकी पत्नी और बहू के जेवरात भी चोरी हो गए हैं। हालांकि, चोरी हुए जेवरों की सही कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है। परिवार की बेटी-दामाद के आने के बाद ही चोरी हुए नगद रुपए और अन्य सामानों की पूरी जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top