भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में युवक पर हमला, 50 हजार रुपए लूटे:दिनदहाड़े जेवर भी लूटा;...




बोकारो जिले के चीरा-चास थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर लूटपाट की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान न्यू पिण्डरगोड़िया, चास निवासी आरिफ अंसारी (25) के रूप में हुई है, जो गद्दे की फेरी का काम करता है। यह घटना सोमवार की शाम करीब 6 बजे हुई। आरिफ अंसारी फेरी का काम समाप्त कर लगभग 50 हजार रुपए का कलेक्शन लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब के पास 8-9 नामजद आरोपियों और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के बयान के अनुसार, हमलावरों ने भुजाली, लोहे की रॉड, फाइटर और लाठी-डंडों से आरिफ की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। आरोपियों ने उनके पास से 50 हजार रुपए नकद, सोने की बाली, अंगूठी और चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल आरिफ को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, और गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई के साथ पहले मारपीट हुई थी। इस मारपीट का विरोध करने के कारण आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाया। बोकारो चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पीड़ित आरिफ अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top