Last Updated:
बोकारो के चास स्थित सुरेंद्र डोसा इन दिनों अपने अनोखे ‘टेडी डोसा’ को लेकर चर्चा में है. टेडी बियर के आकार में बनाया गया यह डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्वाद के साथ-साथ फोटो और वीडियो बनाने भी स्टॉल पर पहुंच रहे हैं. स्टॉल संचालक विक्रम ने बताया कि यह स्टॉल करीब 25 साल पुराना है. पहले उनके पिता इसे चलाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है.
बोकारो: आपने प्लेन डोसा, मसाला डोसा और चीज डोसा तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी “टेडी डोसा” के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो बोकारो के चास में स्थित सुरेंद्र डोसा इन दिनों अपने अनोखे टेडी डोसा को लेकर काफी चर्चा में है. यह खास डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिर्फ इसका स्वाद लेने ही नहीं, बल्कि इसके साथ फोटो और वीडियो बनाने भी पहुंच रहे हैं.
स्टॉल करीब 25 साल पुराना
स्टॉल के संचालक विक्रम ने बताया कि उनका यह स्टॉल करीब 25 साल पुराना है. पहले उनके पिता इस स्टॉल को चलाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है. विक्रम बताते हैं कि रोज एक जैसे डोसे बनाते और खाते-खाते उन्हें कुछ नया करने का विचार आया. इसी सोच के साथ उन्होंने डोसे को टेडी बियर का आकार देना शुरू किया. शुरुआत में यह सिर्फ एक प्रयोग था, लेकिन जब ग्राहकों ने इसे पसंद करना शुरू किया तो उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ी
देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ने के बाद उनके स्टॉल पर ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है. विक्रम के मुताबिक, टेडी डोसा सामान्य डोसे की तरह ही चावल के आटे से तैयार किया जाता है. इसमें सबसे खास बात इसका डिजाइन है. डोसे को बारीकी और कलात्मक तरीके से टेडी बियर का आकार दिया जाता है, जिसके बाद उसे खास अंदाज में ग्राहकों को परोसा जाता है.
टेडी डोसा की कीमत 40 रुपये
स्टॉल पर टेडी डोसा की कीमत 40 रुपये रखी गई है, जबकि मसाला टेडी डोसा 50 रुपये में मिलता है. वर्तमान में यहां रोजाना करीब 100 टेडी डोसा बिक रहे हैं. अगर आप भी इस अनोखे डोसे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक स्टॉल पर पहुंच सकते हैं. विक्रम ने बताया कि वह फिलहाल ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहे हैं और पढ़ाई के साथ-साथ स्टॉल का संचालन भी संभालते हैं. उनका कहना है कि वह दोनों जिम्मेदारियों को अच्छी तरह मैनेज कर लेते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें