![]()
भास्कर एक्सपर्ट बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से बारिश हो रही: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड में मानसून सक्रिय है। पश्चिम बंगाल और उत्तर झारखंड के ऊपर लो प्रेशर एरिया कमजोर पड़ा है, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी सक्रिय है। मानसून टर्फ रांची से होते हुए उत्तर बिहार और उत्तर-पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इस वजह से अभी अच्छी बारिश की संभावना है। अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक
रांची तर-बतर… पानी के तेज बहाव में स्लैब के टूटे हिस्से से नाली में गिरी स्कूटी, 200 मीटर तक बह गई मोबाइल टॉर्च की रोशनी में 200 मीटर अंदर जाकर स्कूटी ढूंढ़ कर बाहर ले आए। बारिश बंद होने के बाद बड़े नाले के अंदर गिरी स्कूटी ढूंढ़ने के लिए चार लोग अंदर घुसे। बकरी बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी की तेज धार में स्कूटी बह गई। माणिक बोस }रांची| रांची में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई मूसलाधार बारिश के दौरान अपर बाजार के बकरी बाजार में बड़ा हादसा टल गया। दुर्गा मंदिर के सामने जलजमाव के बीच एक स्कूटी खुले नाले में गिरकर करीब 200 मीटर तक बह गई। बारिश से बचने के लिए स्कूटी सवार ने गाड़ी शेड के पास खड़ी की थी। तेज बहाव में स्कूटी खिसककर स्लैब के टूटे हिस्से से नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में तलाश शुरू की और चार लोग नाले में उतरकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्कूटी बाहर निकाल लाए। रांचीबोकारो | बोकारो में शनिवार सुबह से ही रूक-रूककर दिनभर मूसलाधार बारिश हुई। तापमान 2 डिग्री तक गिरा। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। बोकारो में 8 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, रांची में मौसम विभाग के आंकड़ों में महज 6.8 एमएम बारिश हुई, लेकिन इस डेढ़ घंटे में इतना पानी बरसा कि शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी अपर बाजार में हुई, जहां एक बार फिर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सेवा सदन रोड, औघड़ बाबा आश्रम के पीछे बड़ा तालाब से लेकर चारों ओर की सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। मेन रोड स्थित डेली मार्केट, थड़पखना, कचहरी रोड, कांके रोड, अपर बाजार, पंडरा, पंचशील नगर और आसपास के निचले इलाकों में घुटने से अधिक पानी जमा हो गया। मेन रोड स्थित दुर्गा बाड़ी में विपत्तारिणी मां की पूजा के लिए सैकड़ों महिलाएं जुटी थी। इस दौरानउ पहली बार अचानक मंदिर परिसर में काफी पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार शनिवार को राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 19 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़,साहिबगंज, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अन्तर्गत पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होगी।
Source link