भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार पुलिस को मिला AK-56 राइफल और 90 कारतूस:गिरफ्तार नक्सली रविंद्र गंझू...




लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य और 20 लाख रुपए के इनामी रविंद्र गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रविंद्र गंझू को 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर AK-56 राइफल, 90 जीवित कारतूस, दो मैगजीन और एक काले रंग का पाउच बरामद किया। इस बरामदगी को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। तीन जिलों में सक्रिय था नक्सली रविंद्र गंझू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविंद्र गंझू लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिलों में लंबे समय से सक्रिय था। उसके खिलाफ इन तीनों जिलों के विभिन्न थानों में करीब 155 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की हत्या जैसी गंभीर वारदातें भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह संगठन में अहम भूमिका निभाता था। इलाके में माओवादी गतिविधियों को संचालित करता था। बरामदगी से माओवादी नेटवर्क को झटका एसडीपीओ ने बताया कि रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी और उसके बाद हुई इस बड़ी बरामदगी से भाकपा माओवादी संगठन को करारा झटका लगा है। इससे क्षेत्र में संगठन की सक्रियता कमजोर पड़ने की संभावना है। पुलिस ने इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना की है। ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने किया, जबकि बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, शशि कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top