भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्रेसलेट हुआ पुराना अब है फेसलेट का जमाना..! मेहंदी-हल्दी हो या प्री...


Last Updated:

Jamshedpur’s Sheetal Selling Facelets: आजकल मेहंदी, हल्दी के फंक्शन में या प्री वेडिंग शूट में लड़कियां फेसलेट खूब पसंद कर रही हैं. जमशेदपुर की शीतल सिर्फ 350 रुपये में कस्टमाइज्ड फेसलेट बना रही हैं. इसमें बहुत सारी डिजाइन हैं जो आप अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. शादी का सीजन हो और नए फैशन ट्रेंड की चर्चा न हो, ऐसा संभव नहीं है. समय के साथ शादी समारोहों की तैयारियों और सजावट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. खासकर मेहंदी और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन में युवतियां अब पारंपरिक ज्वेलरी के साथ-साथ नए और यूनिक एक्सेसरीज को भी पसंद कर रही हैं. इन्हीं ट्रेंड्स में इन दिनों एक खास प्रकार के फेसलेट (Facelets) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जो सोशल मीडिया से लेकर शादी समारोहों तक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

बिना कांच वाला स्टाइलिश चश्मा
यह फेसलेट देखने में एक स्टाइलिश चश्मे की तरह होता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कांच (ग्लास) नहीं होता. केवल खूबसूरत फ्रेम और सजावटी डिजाइन के कारण यह चेहरे की खूबसूरती को और अधिक निखारता है. मेहंदी, हल्दी, संगीत और प्री-वेडिंग फोटोशूट में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी ऐसे फेसलेट पहनकर फोटोशूट कराती नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद युवाओं में इसका आकर्षण और बढ़ गया है.

लोगों के बीच लोकप्रिय
बाजार में उपलब्ध इन डिजाइनर फेसलेट्स की कीमत आमतौर पर 1000 से 1200 रुपये तक होती है. हालांकि, जमशेदपुर की रहने वाली शीतल ने इस ट्रेंड को स्थानीय स्तर पर नया रूप दिया है. शीतल अपने हाथों से आकर्षक और कस्टमाइज्ड फेसलेट तैयार कर रही हैं, जिन्हें मात्र 350 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. कम कीमत और शानदार डिजाइन के कारण उनकी यह पहल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.

कस्टमाइज भी कर देती हैं
शीतल बताती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को देखा और सोचा कि इसे स्थानीय स्तर पर भी लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने विभिन्न डिजाइन, रंगों और थीम पर काम करना शुरू किया. आज उनके पास कई तरह के फेसलेट कलेक्शन उपलब्ध हैं, जिनमें फ्लोरल थीम, मोती वर्क, मिरर वर्क, पर्ल डिजाइन और नाम लिखवाने जैसे कस्टमाइज्ड विकल्प भी शामिल हैं. हर डिजाइन को अलग और आकर्षक बनाने की कोशिश की जाती है, ताकि पहनने वाला खुद को खास महसूस कर सके.

इन फेसलेट्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये फोटो में बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. मेहंदी और हल्दी समारोह में रंग-बिरंगे परिधानों के साथ इनका मेल तस्वीरों को और भी आकर्षक बना देता है. यही कारण है कि युवा वर्ग के बीच इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

छोटे स्तर से काम लेकिन बड़ी पहचान
जमशेदपुर की शीतल न केवल एक नए फैशन ट्रेंड को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि अपनी रचनात्मकता और हुनर के दम पर स्थानीय स्तर पर एक सफल पहचान भी बना रही हैं. उनका यह प्रयास साबित करता है कि अगर सोच नई हो और मेहनत सच्ची हो, तो छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी लोगों के बीच बड़ी पहचान बना सकता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top