भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में सड़क हादसे में पिता की मौत:मिठाई खरीदकर लौट रहे 10...




गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कठवारा के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पालगंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घायल पुत्र मनीष का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार गुप्ता अपने पुत्र मनीष के साथ पालगंज से मिठाई खरीदने के लिए बदडीहा गए थे। मिठाई खरीदकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कठवारा के पास सामने से आ रही एक बाइक के चालक ने अचानक बिना संकेत दिए बाइक मोड़ दी, जिससे दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। परिजन बबलू राम ने बताया कि टक्कर के बाद पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और तत्काल इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। बाइक छोड़ फरार हुआ चालक ग्रामीणों ने दूसरे बाइक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुजीत कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनीष का इलाज जारी है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है। बताया गया है कि मृतक सुजीत कुमार गुप्ता अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। इस घटना से पालगंज गांव में गम का माहौल है। इधर, घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर पालगंज मोड़ के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की। सड़क जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी तथा पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभ तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। काफी समझाने और आश्वासन के बाद परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया। जाम हटते ही मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top