राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में 4037 पदों की बढ़ोतरी की है। अब ये भर्ती 10 हजार 537 पदों पर होगी।
.
इसके लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 12 से 18 जुलाई तक एग्जाम होगा। इसमें 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा साइंस में 2260 पद पर वैकेंसी है।

ये है एग्जाम शेड्यूल
अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है।
- ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
- ग्रुप-बी में हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी।
- ग्रुप-सी में साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
- ग्रुप-डी में गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
यह खबर भी पढ़ें…
राजस्थान में 2005 पदों पर होगी भर्ती:बिजली निगमों में जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें-कब शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान सरकार ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत पांचों बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। (पूरी खबर पढ़ें)