रांची| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ उनका संघर्ष और उलगुलान प्रेरणादायक है। भगवान बिरसा का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर अमर बाउरी, सरोज सिंह, संजीव विजयवर्गीय, योगेंद्र प्रताप सिंह, आरती कुजूर, सीमा सिंह, जीतेंद्र वर्मा, रवि मुंडा आदि मौजूद थे।
Source link