भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मतदान केंद्रों पर एक और अवसर कैंप 18 को, मतदाता सूची में...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर देने के उद्देश्य से 18 नवंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। कैंप पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा।इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष कैंप के दौरान बीएलओ-बीएलए-2 की छठी बैठक और चुनाव पाठशाला की छठी बैठक भी होगी।कैंप का मुख्य उद्देश्य वैसे पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अवसर देना है, जिन्हें गणना चरण में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया था, लेकिन एएसएसडी सूची में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया है।कैंप के दौरान सूची में चिह्नित ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान और सत्यापन किया जाएगा, जो संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करते हैं और जिन्होंने अब तक प्रपत्र-6 नहीं भरा है।सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपात्र पाए गए व्यक्तियों की नामवार सूची प्रपत्र-3 में सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की जाएगी। संबंधित नामों को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जा सकें।उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे 18 नवंबर को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें। कैंप के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। भास्कर न्यूज | बालूमाथ बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेन्जा-हराफू गांव में एनटीपीसी के ड्रोन सर्वे के दौरान जीएम आनंद अग्रवाल को घंटों तक रोककर बंधक बनाए जाने के मामले में कंपनी के एजीएम टी. पेरुमल ने 15 नामजद लोगों समेत अन्य महिला-पुरुषों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आजसू पार्टी के शंकर उरांव, देवनाथ उरांव, कमलेश्वर उरांव, शिबू गंझू, पवन उरांव, मंगलदेव उरांव, मंगल देव उरांव, पीयूष गंझू, राजू उरांव, कुशी यादव, सुनील उरांव, कार्तिक उरांव, अजय उरांव, अपिल कुमार प्रजापति समेत अन्य ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने कंपनी कर्मियों को जबरन बंधक बनाया। ड्रोन समेत कई सामान लूट लिए। घटना चार नवंबर की है। एनटीपीसी की टीम कोयला ब्लॉक के लिए आवंटित जमीन का ड्रोन से सर्वे करने पहुंची थी। टीम में जीएम आनंद अग्रवाल, एजीएम टी. पेरुमल, रोहित पाल, तीन ड्रोन ऑपरेटर शामिल थे। ग्रामीणों ने ग्रामसभा की अनुमति के बिना सर्वे का विरोध किया। ग्रामीणों ने गुलेल से ड्रोन गिराया और उसे अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों और कर्मियों को घेर लिया। सुबह करीब 9 बजे से शाम 4 बजे तक रोककर रखा। रांची-चतरा मुख्य सड़क पर दो घंटे जाम भी लगा। पुलिस की पहल के बाद अधिकारियों को छोड़ा गया। कंपनी की ओर से ग्रामसभा की अनुमति के बिना क्षेत्र में काम नहीं करने का लिखित आश्वासन भी दिया गया। पहले भी अॉपरेटर को बनाया गया था बंधक : गौरतलब है कि गेरेन्जा-हराफू के ग्रामीण एनटीपीसी कोल माइंस आवंटन के बाद से विरोध करते आ रहे हैं। पहले भी ड्रोन उड़ाने वाले ऑपरेटर को बंधक बनाया गया था। कंबल बांटने गए कंपनीकर्मियों को भी रोका गया था। पिछले दिनों चुपके से ड्रोन उड़ाने पर गुलेल से मारकर ड्रोन गिराया गया था। बंधक की सूचना पर एनटीपीसी के लाइजनर कुणाल कुमार पहुंचे थे। उनके साथ धक्का-मुक्की हुई थी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके आवेदन करें उपायुक्त ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवा एवं भावी मतदाताओं से अपील की कि वे 18 नवंबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर ‘एक और अवसर कैंप’ का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। लातेहार | एसपी कुमार गौरव निर्देश पर शुक्रवार को जिले की बारियातू थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के झिरमतकोमा एवं हरिनकाटा गांव से सटे जंगली क्षेत्र के वनभूमि पर पूर्व में की गई अवैध पोस्ता की खेती की भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अवैध पोस्ता की खेती नहीं करने, उसके दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों को सड़क सुरक्षा, डायल 112, साइबर क्राइम, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top