भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मधुपुर स्टेशन पर 12.50 लाख रुपए का गांजा बरामद:एक युवक गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म...




मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 11 बंडल गांजा के साथ ओडिशा के एक युवक को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई बीती रात आरपीएफ जसीडीह की अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) और मधुपुर आरपीएफ ने की। स्टेशन पर जांच के दौरान टीम को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसे रोककर तलाशी ली गई। गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय चंदन पुरूसटी के रूप में हुई है। वह ओडिशा के नयागढ़ गांव का रहने वाला है। उसके ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से गांजे के 11 बंडल मिले। आरपीएफ के मुताबिक, युवक इसे कहां से लाया था और कहां ले जाने वाला था, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top