भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनोज को भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष बनाने पर किया सम्मानित




भास्कर न्यूज | खेतको भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा चांपी निवासी मनोज ठाकुर को अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चांपी में नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर का फूलमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनोज ठाकुर के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी मेहनत और संघर्ष के साथ कार्य करेंगे। मौके पर मुखिया रीता देवी, राजकुमार महतो, शंकर यादव, सोहन भोक्ता, अरुण महतो, चंद्रदेव चौबे, सुनील ठाकुर, बुधन गंझू, प्रगना मरांडी, विजय, रामलखन हेंब्रम, परमेश्वर, भीमसेन, आनंद, रूपलाल, नकुल एवं भुनेश्वर सहित कई लोगों ने मनोज ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top