भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ को टक्कर देते हैं रांची के ये...


Last Updated:

Ranchi Rich Families: रांची का नाम आते ही सबसे पहले जेहन में महेंद्र सिंह धोनी ही आते हैं लेकिन यहां तीन ऐसी फैमिलीज भी हैं जो पैसे के मामले में कैप्टन कूल को टक्कर देती हैं. हालांकि टॉप पोजीशन पर धोनी ही हैं लेकिन ये तीनों परिवार भी शहर के सबसे अमीर और प्रतिष्ठित घरानों में आते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसे परिवार हैं जो महेंद्र सिंह धोनी तक की नेटवर्क को आसानी से टक्कर देते हैं. इनमें सबसे पहला नाम आता है सहदेव फैमिली का. इसमें अजय नाथ सहदेव हैं जिनके जिनके पास आज भी करोड़ों की जमीन है. ये रातू महाराज के परिवार के वंशज हैं.

आज भी जमीन को लीज पर देकर ये हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं. ये महेंद्र सिंह धोनी के काफी करीबी दोस्त भी माने जाते हैं, जिन्हें अक्सर धोनी के साथ देखा जाता है. अजय नाथ सहदेव जेससीए के प्रेसिडेंट भी हैं और क्रिकेट में भी उनका काफी रुझान है.

इसके अलावा अगला नाम है भाटिया फैमिली का जिनका कावेरी ग्रुप है. रांची में इनके 5 रेस्टोरेंट हैं, जो इनकी फैमिली चलाती है. खासकर मेन रोड वाला कावेरी रेस्टोरेंट इनका है. यहां पर आपको लंच के लिए कम से कम एक घंटा बाहर इंतजार करना पड़ेगा. यहां इस तरह की भीड़ देखने को मिलती है. 40 साल पुराने इस रेस्टोरेंट की लोकप्रियता को आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा रांची के कैपिटल हिल से लेकर कई सारे बिजनेस वेंचर में इन लोगों ने इन्वेस्ट करके रखा है. आज भी पूरे रांची में इनकी फैमिली काफी फेमस और प्रतिष्ठित है. इस रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत आशीष भटिया ने की थी. छोटी से मिठाई की दुकान से इसकी शुरुआत हुई थी, जिसका नाम रखा था पंजाब स्वीट हाउस. आज पूरे रांची में इसके स्वाद को टक्कर देने वाला कोई नहीं मिलता.

इसके अलावा अगला नाम आता है जवार फैमिली का. इनके अपने बड़े-बड़े फोर व्हीलर से लेकर टू व्हीलर शोरूम हैं, उषा मार्टिन भी इन्हीं का है, जिसे पूरा परिवार मिलकर चलाता है. फिलहाल उषा मार्टिन के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव जवार हैं. इनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में आंकी जाती है. सिर्फ उषा मार्टिन स्टील कंपनी ही नहीं बल्कि, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी से लेकर कॉलेज सब इस कंपनी के अधीन आते हैं.

इसके बाद आता है महेंद्र सिंह धोनी का परिवार. महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो इस मामले में टॉप पोजीशन पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी नेटवॉर्थ 2000 करोड़ पार है. वे आज भी अपने फार्म हाउस में जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ आंकी जाती है में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. वे खेती भी करते हैं खेती-बाड़ी अधिकतर उनके भाई देखते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top