भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खाटूश्याम आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! अब सिर्फ इन 5 रूटों पर...


Last Updated:

Khatu Shyam Ji News: खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा केवल 5 निर्धारित रूटों पर ही संचालित होंगे. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कलर कोड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे प्रत्येक रूट की पहचान आसान होगी. नई व्यवस्था का उद्देश्य भीड़भाड़ कम करना, यातायात को सुचारु बनाना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नए रूट और कलर कोड व्यवस्था की जानकारी लेकर ही खाटूश्यामजी पहुंचें.

ख़बरें फटाफट

Khatu Shyam ji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भीड़ बढ़ने के साथ कस्बे में यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती बन जाती है. ऐसे में अब श्याम भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाटूधाम में ई-रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. नई व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग से मंदिर तक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम परिवहन उपलब्ध कराना है, ताकि अनावश्यक जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके.

नई व्यवस्था के तहत अब ई-रिक्शा केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित पांच रूटों पर ही संचालित होंगे. प्रत्येक रूट के लिए अलग कलर कोड स्टीकर जारी किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आसानी से यह पहचान हो सके कि कौन-सा ई-रिक्शा किस मार्ग पर चलेगा. इससे यातायात नियंत्रण के साथ-साथ यात्रियों को भी सही वाहन चुनने में सुविधा मिलेगी.

नियमों का उल्लंघन पर संचालन बंद
प्रशासन ने साफ किया है कि सभी ई-रिक्शा चालकों का पुलिस थाने में पंजीकरण अनिवार्य होगा. इसके लिए वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र और मोबाइल नंबर जमा कराना होगा. पंजीकरण के बाद ही संबंधित रूट का कलर कोड स्टीकर जारी किया जाएगा. लगातार तीन बार नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा का संचालन भी बंद किया जा सकता है. इसके अलावा तय रूट के हिसाब से की किराया भी फिक्स किया जाएगा.

विशेष दिनों में मिलेगी राहत
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार, एकादशी, द्वादशी और विशेष पर्वों पर अलग यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. इन दिनों पार्किंग से मंदिर क्षेत्र तक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा ताकि दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. रींगस से आने वाले ई-रिक्शा भी सामान्य दिनों और भीड़ वाले दिनों में अलग-अलग निर्धारित सीमा तक ही संचालित किए जाएंगे.

ये पांच रूट तय किए गए
सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पांच प्रमुख रूट तय किए गए हैं. इनमें 52 बीघा निकास से पेट्रोल पंप, डाइवर्जन, बिजली ग्रिड, शनि मंदिर तक. दूसरा रूट बस स्टैंड से संस्कृत स्कूल अलोदा तिराहे, थाना मोड़ से शंभू सिंह की चैन तक. तीसरा रूट 52 बीघा से सागर पाइप फैक्ट्री, मातृछाया बालिका स्कूल से थाना मोड़ तक रहेगा. चौथा रूट सांवलपुरा रोड पार्किंग से अलोदा तिराहा, थाना मोड़ तक. पांचवां रूट सीतारामपुरा से लखदातार मैदान व लामिया तिराहे तक संचालित होगा.

रींगस से आने वाले ई-रिक्शा को सामान्य दिनों में खाटू डाइवर्जन तक तथा शनिवार, रविवार, एकादशी, द्वादशी एवं विशेष पर्वों पर केवल गोल्डन वाटर पार्क तक ही चलने की अनुमति रहेगी. उन्होंने बताया कि खाटूधाम में लागू की गई यह नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी. इसके अलावा पार्किंग क्षेत्रों से मंदिर तक आवागमन अधिक व्यवस्थित होगा, जाम की स्थिति में कमी आएगी और दर्शन के लिए आने वाले श्याम भक्तों का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित बनने की उम्मीद है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top