भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मानसून पूर्व मेंटेनेंस को लेकर आज ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे बंद...




मानसून से पहले बिजली नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) गुरुवार को रांची पूर्वी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में 33/11 केवी लाइनों की मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई करेगा। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान कम करने और फॉल्ट की घटनाओं को रोकने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इन फीडरों की बिजली रहेगी बंद इन इलाकों पर पड़ेगा असर : सिदरौल, टंगरटोली, प्रेस कॉलोनी, चटाकपुर, चायबागान, बरगांवा, किशोर नगर, तुपुदाना, बेड़वारी, हेसल, बूटी, आनंद विहार, सुख शांति नगर, आयना रोड, पाहनटोली, जशपुर, भुसूर, दतमा, सुंडी समेत राहे और सोनाहातू प्रखंड के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शहर के कई फीडर भी डेढ़ घंटे बंद रहेंगे पेड़ों की छंटाई के कारण 11 केवी अयोध्यापुरी फीडर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण न्यू नगर, दीपाटोली, इमामकोठी, अयोध्यापुरी, ढेलाटोली, सरना टोली, महावीर नगर क्षेत्र में डेढ़ घंटे बिजली नहीं रहेगी। 11 केवी नामकुम स्टेशन फीडर फीडर 10 बजे से 11.30 शाम बजे तक बंद रहेगा। जिससे जोरार, तेतरी टोली, नामकुम स्टेशन एवं आस पास के क्षेत्रों में डेढ़ घंटे बिजली नहीं रहेगी। 11 केवी कांके चांदनी चौक फीडर सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक बंद रहेगा। गांधी नगर, सीसीएल कॉलोनी, धावन नगर, शास्त्री नगर, चंदवे, सर्वोदय नगर, झिगरा टोली, विद्यापति नगर, बालाजी नगर, उदय नगर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह के 07:00 बजे से 08:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सुबह 8:30 बजे से सुबह 10 बजे तक 11 केवी एचएसएल में भी मेंटेनेंस एवं डाली की छंटाई का कार्य कराया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top