भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

माही करेंगे झारखंड टी-20 लीग का आगाज:कनिका कपूर के लाइव कॉन्सर्ट से...




झारखंड में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही झारखंड टी-20 लीग का शुभारंभ 10 जून से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में होगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और झारखंड के सबसे बड़े क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धौनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि धौनी ने आयोजन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उद्घाटन समारोह के दौरान वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और झारखंड क्रिकेट को नई दिशा देने के इस प्रयास का हिस्सा बनेंगे। -शेष पेज 11 पर हर दिन खेले जाएंगे दो मुकाबले लीग चरण में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे और दूसरा शाम 7:30 बजे शुरू होगा। 22 जून को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 23 जून को रात 7:30 बजे फाइनल के साथ चैंपियन टीम का फैसला होगा। हॉटस्टार व डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण क्रिकेट प्रेमी टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का आनंद स्टेडियम के साथ-साथ घर बैठे भी ले सकेंगे। मैचों का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। बिना टिकट के क्रिकेट प्रेमी मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे। झारखंड टी-20 लीग 2026 का पूरा कार्यक्रम दिनांक मुकाबला समय 10 जून छोटानागपुर रॉयल्स रांची टाइटंस दोपहर 12:00 बजे 10 जून कोयलांचल सुपर किंग्स जमशेदपुर स्टीलर्स शाम 7:30 बजे 11 जून छोटानागपुर रॉयल्स धनबाद डायमंड्स दोपहर 12:00 बजे 11 जून रांची टाइटंस संथाल स्ट्राइकर्स शाम 7:30 बजे 12 जून छोटानागपुर रॉयल्स कोयलांचल सुपर किंग्स दोपहर 12:00 बजे 12 जून धनबाद डायमंड्स जमशेदपुर स्टीलर्स शाम 7:30 बजे 13 जून रांची टाइटंस कोयलांचल सुपर किंग्स दोपहर 12:00 बजे 13 जून छोटानागपुर रॉयल्स संथाल स्ट्राइकर्स शाम 7:30 बजे 14 जून रांची टाइटंस जमशेदपुर स्टीलर्स दोपहर 12:00 बजे 14 जून धनबाद डायमंड्स कोयलांचल सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे 15 जून रांची टाइटंस संथाल स्ट्राइकर्स दोपहर 12:00 बजे 15 जून छोटानागपुर रॉयल्स जमशेदपुर स्टीलर्स शाम 7:30 बजे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top