भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिड-डे मील में बच्चों को मिला अंडा, फोड़ते ही अंदर से निकला...


Last Updated:

स्कूल में बच्चे मिड-डे मील का इंतजार कर रहे थे. प्लेट में खाना परोसा गया, साथ में अंडा भी मिला. सबकुछ सामान्य लग रहा था. तभी एक बच्चे ने अंडा फोड़ा और अंदर का नजारा देखकर सब चौंक गए. देखते ही देखते स्कूल में हंगामा मच गया. बच्चों ने खाना छोड़ दिया. शिक्षक भी हैरान रह गए, मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

मिड-डे मील में बच्चों को मिला अंडा, फोड़ते ही अंदर से निकला कुछ ऐसाZoom

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले से मिड-डे मील को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां एक सरकारी स्कूल में बच्चों को दिए गए अंडे को जब फोड़ा गया, तो उसके अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. आरोप है कि कई अंडे सड़े हुए थे और कुछ में भ्रूण तक बन रहे थे. घटना सामने आने के बाद स्कूल में हंगामा मच गया और अभिभावकों ने जमकर विरोध किया.

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला बसंतराय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेदनीचक का है. स्कूल में पहली से आठवीं तक के बच्चे पढ़ते हैं. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को मिड-डे मील के तहत जो अंडे दिए गए थे, उनमें से एक अंडा फोड़ने पर अंदर भ्रूण जैसा हिस्सा दिखाई दिया. इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे.

भड़क गए हेडमास्टर
अभिभावक जुम्मन आलम ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर अजय झा से शिकायत की, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय आक्रामक रवैया अपनाया. आरोप है कि हेडमास्टर ने अंडा छीनकर फेंक दिया और वीडियो बनाने पर धमकी भी दी. एक वायरल वीडियो में हेडमास्टर अभिभावकों से बहस करते नजर आ रहे हैं.

पहले भी दिया गया है खराब खाना
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी बच्चों को खराब खाना और कीड़े लगे बिस्किट दिए जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं. अभिभावकों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामला बढ़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मिथिला टुडू ने कहा कि उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top