सिटी रिपोर्टर | रांची मुहर्रम की पहली तारीख पर हजरत कुल्हाड़ी शाह बाबा की दरगाह व कर्बला परिसर में बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। असर की नमाज के बाद दरगाह कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान की देखरेख में दरगाह व कर्बला को चंदन, गुलाब जल और इत्र से गुस्ल दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। अकिलुर्रहमान ने कहा कि मुहर्रम का महीना इंसानियत, सब्र, कुर्बानी और हक की राह पर डटे रहने का पैगाम देता है। कार्यक्रम की शुरुआत मदरसा इस्लामी मरकज के बच्चों द्वारा तिलावते कुरान से हुई, जिसके बाद फातिहा और दुआ की गई। इमाम बख्श अखाड़ा के संरक्षक मोहम्मद सईद व प्रमुख खलीफा मोहम्मद महजूद की ओर से दरगाह पर पहली चादर पेश की गई। इसके बाद देर रात तक चादरपोशी और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी दरगाह पर हाजिरी दी। मौके पर मोहम्मद तौहीद, आफताब आलम, डॉ. एम. हसनैन, मोहम्मद इस्लाम, कारी अयूब रिजवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Source link