भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मॉडल स्कूल और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क बारिश...




भास्कर न्यूज |गिरिडीह सदर प्रखंड के परियाना गांव के पास स्थित मॉडल स्कूल और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को जोड़ने वाली मिट्टी-मोरम सड़क इन दिनों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। मॉनसून की हल्की बारिश होते ही करीब 200 मीटर का यह पूरा हिस्सा गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है। दोनों प्रमुख शिक्षण संस्थानों को जोड़ने वाले इस मार्ग की बदहाली के कारण प्रतिदिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण बालेश्वर यादव, नारायण यादव, बिरेंद्र मंडल, छोटू मंडल, मंटू साव और अशोक मंडल ने बताया कि पिंडाटांड़ स्थित कोरंगो नदी पर बना पुल लंबे समय से जर्जर होकर टूटा हुआ है। पुल के अभाव में पूरे इलाके के लोग, लगभग 15 से 20 स्कूली वाहन और प्रतिदिन करीब 500 बच्चे इसी एकमात्र वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने को मजबूर हैं। अब सड़क पर अत्यधिक फिसलन और कीचड़ होने के कारण कई बार स्कूली गाड़ियां बीच रास्ते में ही फंस जा रही हैं, जिससे बच्चों की कक्षाएं छूट रही हैं और हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस महत्वपूर्ण मार्ग के अविलंब पक्कीकरण की मांग की है। ग्राम सभा में पारित होने के बाद शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया: मुखिया इस संबंध में पिंडाटांड़ पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने बताया कि सड़क की बदहाली को देखते हुए इसके निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद नियमानुसार सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। पंचायत स्तर पर इस सड़क को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top