Last Updated:
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध हो गई है. अब वे अमेरिका, चीन सहित दुनिया के कई देशों में रहने वाले अपने भाइयों को आसानी से राखी भेज सकेंगी. आधुनिक इंटरनेशनल कुरियर और ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से घर बैठे राखी बुक की जा सकती है और उसकी लाइव लोकेशन भी ट्रैक की जा सकेगी. इससे समय पर डिलीवरी सुनिश्चित होगी और बहनों को पार्सल की स्थिति की पूरी जानकारी मिलती रहेगी. यह सुविधा विदेश में रहने वाले भाइयों और बहनों के बीच दूरी कम करने के साथ रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास और यादगार बनाने में मदद करेगी.
अब 7 समंदर पार भी पहुंचेगी राखी
भीलवाड़ा: रक्षाबंधन पर सात समंदर पार बैठे भाइयों को राखी भेजने की हसरत रखने वाली बहनों के लिए राहत है. डाक विभाग ने इस बार विदेशों में राखी भेजने के लिए टरनेशनल ट्रैक पैकेट सर्विस लागू की है. निजी कूरियर कंपनियों की मनमानी वसूलियों से परेशान आमजन के लिए विभाग की इस बजट फ्रेंडली सेवा से अब बहनें बेहद कम खर्च में और पूरी सुरक्षा के साथ अपने भाइयों राखी भेज सकेगी. 30 से अधिक देशों में सुविधा, सबकी दरें अलग थाईलैंड, भूटान, चीन, म्यांमार, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात मे राखी भेज सकती है.
भीलवाड़ा मंडल के अधीक्षक डाकघर सुनील कुमार मीणा ने बताया कि थाईलैंड, भूटान, चीन, म्यांमार, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में शुरुआती 50 ग्राम वजन तक की राखी भेजने का मूल शुल्क मात्र 185 रुपए तय किया है. मलेशिया, हॉगकॉंग, कजाकिस्तान और वियतनाम के लिए यह शुल्क 190 रुपए रहेगा. मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, मिस्र, जॉर्जिया, कुवैत और ओमान जैसे देशों के लिए शुरुआती 50 ग्राम का शुल्क बेहद कम रखा है. यूरोप और अमरीका के प्रवासियों के लिए भी डाक विभाग ने एक चौथाई खर्च में यह सुविधा दी है. ब्रिटेन के लिए शुरुआती 50 ग्राम का शुल्क केवल 360 रुपए, संयुक्त राज्य अमरीका के लिए 400 रुपए, कनाडा के लिए 360 रुपए, जर्मनी के लिए 245 रुपए, फ्रांस के लिए 335 रुपए, नीदरलैंड के लिए 320 रुपए, ऑस्ट्रिया व बेल्जियम के लिए 325 रुपए तथा इटली के लिए 350 रुपए का मूल शुल्क तय किया है. लैटिन अमरीका देशों में ब्राजील के लिए 290 रुपए, मैक्सिको के लिए 220 रुपए और अर्जेंटीना के लिए 360 रुपए शुल्क तय है.
बहने घर बैठे राखी की लोकेशन कर सकेंगी ट्रेक
भीलवाड़ा मंडल के अधीक्षक डाकघर सुनील कुमार मीणा ने बताया कि इस सेवा में उपभोक्ताओं को एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी. बहनें घर बैठे अपने मोबाइल से यह देख सकेंगी कि उनके भाई की राखी इस समय किस देश या शहर में पहुंच चुकी है. सभी मुख्य डाकघरों में विशेष अंतरराष्ट्रीय काउंटर भी तैयार किए जा रहे हैं ताकि बुकिंग में किसी तरह की देरी न हो और समय पर राखी भाई की कलाई तक पहुंच सके.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें