![]()
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 15028/15027 गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में 1 से 31 जुलाई तक एसी 3-टियर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। वहीं, वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 3 जुलाई से 2 अगस्त तक एसी 3-टियर का एक अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेगा। ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 4 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को कुल 4 ट्रिप के साथ रांची से चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 5 जुलाई से 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से प्रस्थान करेगी, जिसके इसके अलावा, ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन 6 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा, जिसमें कुल 13 ट्रिप होंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) 9 जुलाई से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और इसमें भी 13 ट्रिप शामिल होंगे।
Source link