![]()
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती ने खरकई पुल से नदी में छलांग लगा दी। आदित्यपुर पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस युवती को आदित्यपुर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसने किन परिस्थितियों में छलांग लगाई और इसकी वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने रेस्क्यू में मदद करने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से युवती की जान बचाने में मदद मिली।
थाना प्रभारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस युवती की पहचान और पुल से छलांग लगाने की वजह का पता लगा रही है।
Source link