Last Updated:
Ranchi Dry Fruit Box Market: लगन सीजन शुरू हो गया है ऐसे में बेटियों को तोहफे में देने के लिए लोग मेवे के तरह-तरह के सुंदर बॉक्स की खरीदारी कर रहे हैं. रांची में पंचवटी प्लाजा, वेंडर मार्केट और रेडियम रोड पर आकर्षक ड्राई फ्रूट्स व फल सजाकर देने के लिए यूनिक कंटेनर मिल रहे हैं. आप अपने बजट के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं.
रांची. लगन का सीजन अब शुरू हो गया है. ऐसे में बेटियों को देने के लिए खासतौर पर लोग एक से बढ़कर एक ड्राई फ्रूट्स और फलों के बॉक्स खरीदते हैं. कोशिश भी करते हैं कि इन्हें खूबसूरती से सजाकर दिया जाए, जो दिखने में बेहद अलग, यूनिक और स्पेशल लगे. अगर आपको भी इस तरह के फ्रूट्स कंटेनर या ड्राई फ्रूट बॉक्स शादी के लिए चाहिए, तो आप रांची के इन तीन मार्केट में आ सकते हैं. सबसे पहले आपको रांची के पंचवटी प्लाजा स्थित गार्डन फ्रेश आना होगा. यहां आपको एक से बढ़कर एक कलेक्शन देखने को मिलेगीा. वहीं, दूसरा मार्केट वेंडर मार्केट और तीसरा रेडियम रोड है. इन तीनों जगहों पर ऐसी कई दुकानें हैं, जहां आपको इस तरह के कई सारे आइटम एक ही जगह देखने को मिल जाएंगे.
इस बार आया है जहाज वाला कंटेनर
पंचवटी प्लाजा के गार्डन फ्रेश के राजीव बताते हैं कि हमारे पास आपको काफी यूनिक कलेक्शन मिलेगा. आपको जहाज वाला बेंत का कंटेनर देखने को मिलेगा. यह इंपोर्टेड है, बाहर से आता है और हाथों से बुना गया है. यह एकदम हैंडमेड है. आप इसी में तरह-तरह के फ्रूट्स डलवाकर पैक करवा सकते हैं.
इसके अलावा मेटल की थाली भी है. 1200-1500 रुपये की रेंज में आपको एक से बढ़कर एक पैक गिफ्ट आइटम मिलेंगे, जिनमें आप अपने अनुसार चीजें डलवाकर कस्टमाइज करवा सकते हैं. हमारे पास इंपोर्टेड फल होते हैं, जैसे स्ट्रॉबेरी, एप्पल, इंपोर्टेड बेरी, दुबई का इंपोर्टेड खजूर, प्लम और एवोकाडो. आप जैसा चाहेंगे, बिल्कुल वैसा पैक बनाकर दे दिया जाएगा.
रॉयल ड्राई फ्रूट बॉक्स है खास
इसके अलावा आपको रॉयल ड्राई फ्रूट बॉक्स देखने को मिलेगा. ये बिल्कुल प्रीमियम बॉक्स होते हैं, जिनमें चांदी का काम होता है. कई लोग इनमें इनविटेशन कार्ड डालकर भी देते हैं. इनमें छोटे-छोटे बॉक्स बने होते हैं, जिनमें ड्राई फ्रूट भरे जाते हैं. एक बॉक्स की कीमत 5,000 से 50,000 रुपये तक है. ड्राई फ्रूट के वजन के हिसाब से रेट ऊपर-नीचे हो सकता है. अगर आप सिंपल थाली में ड्राई फ्रूट देना चाहते हैं, तो यह 2,500 से 4,000 रुपये की रेंज में आ जाएगी.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…