भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सफाईकर्मी का शव कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया:गिरिडीह नगर निगम को मिले...




गिरिडीह में सफाईकर्मी सोनू हाड़ी की मौत के बाद उनका शव कचरा उठाने वाली गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। नगर निगम को सरकार की ओर से तीन शव वाहन मिले हैं। इसके बावजूद शव वाहन का इस्तेमाल नहीं किया गया। पचंबा थाना क्षेत्र के रहने वाले 30 वर्षीय सोनू हाड़ी नगर निगम में दैनिक सफाई कर्मचारी थे। उनकी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के लिए उनका शव सदर अस्पताल लाया गया। शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी से अस्पताल ले जाने की तस्वीर सामने आने के बाद नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही निगम को सरकार की ओर से तीन शव वाहन मिले थे। सवाल उठ रहा है कि शव वाहन उपलब्ध होने के बावजूद उसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। इस मामले में जांच और जवाबदेही की मांग की जा रही है। इस संबंध में नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा ने बताया कि मृतक नगर निगम में दैनिक सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था। हालांकि, शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी से लाए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और न ही इस संबंध में उन्हें किसी ने सूचना दी थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सिविल सर्जन से बात कर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई है। उन्होंने कहा कि मृतक नगर निगम का कर्मी था। यदि उन्हें पहले इसकी जानकारी दी गई होती तो पहले ही एंबुलेंस उपलब्ध करा दी जाती। अब शव को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top